Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : आभूषण दुकान में हुई लाखों की हुई चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के मुसाबनी बस स्टैंड के समीप 27 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने अजित सिंह-राजेश कुमार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर लाखों के आभूषणों की चोरी कर ली थी. इस कांड को अंजाम देने वाले बदमाश अब तक पुलिस की पंहुच से दूर हैं. इस चोरी कांड का खुलासा करना पुलिस के लिए एक चुनौती है. पुलिस मामले की छानबीन तो कर रही है. परंतु अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. मुसाबनी बस स्टैंड के ठीक पीछे स्थित इस ज्वेलरी दुकान के सामने घनी आबादी है. दुकान मालिक राजेश कुमार का घर भी यहां से कुछ ही दूर पर हैं. बस स्टैंड में बड़ी हाईमास्ट लाइट भी लगी हुई है. बावजूद, शातिर अपराधियों ने दुकान की खिड़की तोड़ी, दरवाजा उखाड़ा और एक दीवार को काटा. इसके बाद ही चोर दुकान के अंदर घुस पाये. चोरों ने दीवार काटने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया. लेकिन इसकी आवाज भी बाहर नहीं निकल पाई. आसपास मौजूद घरों में रहनेवाले लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-the-bjp-working-committee-meeting-the-mp-emphasized-on-strengthening-the-organization/">चाकुलिया

: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांसद ने संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

डीएसपी कर रहे जल्द गिरफ्तारी का दावा

घटना की रात मुसाबनी पुलिस एक दूसरे कांड के आरोपियों की तलाश में रातभर छापेमारी करती रही. इधर, अपराधियों ने मुसाबनी बस स्टैंड के पास मेन रोड पर स्थित दुकान में सेंधमारी कर चोरी कर ली. घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दुरी पर थाना है. डीएसपी और इंस्पेक्टर आवास भी मुसाबनी में ही है. साथ ही आईआरबी समेत अन्य बलों के कैंप भी पास ही हैं. ऐसे में अज्ञात चोरों ने कांड को अंजाम देकर मुसाबनी पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. पुलिस के लिए इस कांड के आरोपियों तक पंहुचना पुलिसिया साख का सवाल बन गया है. डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक पुलिस इस कांड का अनुसंधान कर रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आयेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही