Musabani (Sanat Kumar Pani) : जादुगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर पुरनापानी पेट्रोल पंप के आगे दो बाइक आपस में टकरा गई. देर शाम को घटी इस घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. सीएचसी केंदाडिह के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने बताया कि इस घटना में सुरदा के पिता-पुत्र चंद्रशेखर शर्मा, रवि शर्मा सुरदा और नेतराबेड़ा के पांडु कालुंडिया, बबलू हेंब्रम और सिंगराय हेंब्रम घायल हुए हैं. रवि शर्मा, पांडु कालुंडिया और बबलु हेंब्रम को सिर में चोट आई है. इन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया है. चंद्रशेखर शर्मा और सिंगराय हेंब्रम की हड्डी में चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jdc-carrom-championship-competition-concluded-50-teams-took-part/">जमशेदपुर
: जेडीसी कैरम चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न, 50 टीमों ने ली भागीदारी [wpse_comments_template]
मुसाबनी : पुरनापानी मुख्य सड़क पर दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर, एमजीएम रेफर
Leave a Comment