Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को यूसिल प्रबंधन और सड़क विस्थापित कमेटी के बीच प्रशासनिक पदाधिकारी बीडीओ सीमा कुमारी और प्रभारी सीओ राजीव कुमार की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित हुई. वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. विस्थापित कमेटी के संरक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया कि यूसिल प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा वार्ता के दौरान कहा गया कि यूसिल द्वारा भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाता है. इस पर बीडीओ और प्रभारी सीओ ने कहा कि संबंधित पक्ष द्वारा मुआवजा राशि भू-अर्जन विभाग को दिया जाता है. जिसे विभाग द्वारा रैयतदारों को नियमानुसार प्रदान किया जाता है. यूसिल प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा उचित जवाब नहीं दिये जाने के कारण वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-from-heat-can-be-found-from-19-there-may-be-partial-rain-after-noon-and-wind-may-blow/">जमशेदपुर
: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा
साउथ बलिहारी कोलियरी में कर्मी को बंधक बनाकर केबल व पार्ट्स की लूट
: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा
9 मई से जारी है असहयोग आंदोलन
प्रशासनिक अधिकारियों ने अगली वार्ता 24 मई को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय घाटशिला में कराने का निर्णय लिया. जिसमें भू -अर्जन पदाधिकारी और यूसिल के वरीय प्रबंधक को उपस्थित होने को कहा गया है. वार्ता विफल होने से सड़क विस्थापित कमेटी ने असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. विगत 9 मई से असहयोग आंदोलन किया जा रहा है. यूसिल के व्यवसायिक वाहनों का बागजांता माइंस की ओर चलना बंद हो गया है. बैठक में उपस्थित बागजांता माइंस में कार्यरत ठेका मजदूरों ने कहा कि मैनेजमेंट में नो वर्क नो पे का नोटिस देकर काम बंद कर दिया है, जबकि काम करने पर सड़क विस्थापित कमेटी ने रोक नहीं लगाई है. मजदूरों ने कहा अगर जल्द काम चालू नहीं किया गया तो उनके द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-cables-and-parts-by-taking-worker-hostage-in-south-balihari-colliery/">धनबाद:साउथ बलिहारी कोलियरी में कर्मी को बंधक बनाकर केबल व पार्ट्स की लूट
Leave a Comment