Search

 
 
 

मुसाबनी : आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने 11 हजार वोल्ट का तार पकड़ की आत्महत्या

 
Musabani : मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनाशोल गांव में आर्थिक तंगी से परेशान 24 वर्षीय जदुनाथ धीबर नामक युवक ने बिजली के तार के खंभे पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट के तार को पकड़ कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की रात्रि की बताई जा रही है. गुरुवार की सुबह उसकी लाश बिजली के खंभे पर लटकते हुए ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dead-body-of-youth-found-hanging-on-electric-pole-in-benasol/">घाटशिला

: बेनासोल में विद्युत खंभे पर लटका मिला युवक का शव
ग्रामीणों के मुताबिक युवक बेनाशोली में अपनी मौसी के घर में रहता था, क्योंकि उसके पिता की मौत हो गई थी और विगत दिनों उसका घर भी आग से जल गया था. बुधवार को वह खाना खाकर घर से निकला था, परंतु घर नहीं लौटा. सुबह में उसकी लाश बिजली के खंभे पर लटकती पाई गई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही