Search

 
 
 

मुसाबनी : प्रधानमंत्री कार्यालय में यूसिल की शिकायत, रैयतदारों ने की कार्रवाई की मांग

 

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में यूसिल की शिकायत की है. मेल के माध्यम से भेजे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) द्वारा आदिवासी जमीन को बिना अधिग्रहण किये ही व्यवसायिक परिवहन किया जा रहा है. रैयतदारों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है. प्रधानमंत्री से आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदिवासी रैयतदारों की भूमि का अधिग्रहण पूरा कराने का निवेदन किया गया है. सड़क विस्थापित कमेटी के संरक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू, अध्यक्ष मंगल माहली, महासचिव राकेश मुर्मू, बारियाड़ टुडू, सुरज कुमार साहt, सुनील माहली समेत सभी रैयतदारों ने प्रधानमंत्री कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-children-will-be-able-to-study-in-free-coaching-center-during-holidays/">मझगांव

: छुट्टियों में बच्चे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में कर सकेंगे पढ़ाई

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही