Search

 
 
 

मुसाबनी : वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगों को भेंट किया स्मार्ट स्टिक

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत निवासी बबलू महाकुड़ तथा टिक चांद मुर्मू जो की जन्म से देख पाने में असमर्थ थे. उनके परिवार ने समाजसेवी बिक्रम सिंह से संपर्क कर समस्या बताई थी. बिक्रम सिंह ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी. इसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर बबलू महाकुड़ और टिकचांद मुर्मू को प्रदान किया. स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा. स्मार्ट स्टिक मिलने पर दोनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी. दोनों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताया. मौके पर नाम्या स्माइल संस्था के संस्थापक पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, समाजसेवी रोहित सिंह, विक्रम सिंह, पार्थिव कुमार, मंसाराम मंडल, अजीत महाकुड़, चुनाराम दास, काजल कांति दास, लक्ष्मी गोप, अजीत महाकुड़, बामापद महाकुड़, गणेश महतो समेत आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-raised-the-issue-of-making-jharkhand-an-educational-hub-in-vis/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने विस में उठाया झारखंड को एजुकेशनल हब बनाने का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही