Search

 
 
 

मुसाबनी : हाईटेंशन पोल का चैनल टूटने से अंधेरे में रहने को विवश हैं ग्रामीण

 
Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत सुसनी गढ़िया में हाईटेंशन लाइन पर एक पोल का चैनल टूट गया है. चैनल से 11 केवी का हाईटेंशन तार पोल से नीचे झूल रहा है. हाईटेंशन लाइन फॉल्ट होने से जोबला गांव के 150 परिवार सप्ताह भर से अंधेरे में रहने को विवश हैं. बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने बताया कि चैनल टूट जाने की सूचना विद्युत विभाग को उनके द्वारा दी गयी है. बुधवार को प्रमुख रामदेव हेंब्रम, लिटा राम मुर्मू, शहीद भूमिज आदि ने सुसनी गाड़िया में टूटे हुए चैनल को देखा और जल्द मरम्मत की मांग की. जिससे ग्रामीणों को बिजली मिल पाये. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-khemashuli-tribal-kudmi-community-blocked-the-rail-wheel/">चाकुलिया

: खेमाशुली में आदिवासी कुड़मी समाज ने किया रेल चक्का जाम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही