Search

मुसाबनी: सुरदा खान के चार सॉफ्ट गेट को ग्रामीणों ने किया जाम, आश्‍वासन के बाद हटे

Ghatshila: मुसाबनी प्रखंड स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सुरदा खान के चार सॉफ्ट गेट को सुरदा के ग्रामीणों ने आज बुधवार को चार सूत्री मांग को लेकर जाम कर दिया है. ग्रामीणों ने हालांकि अनिश्चितकालीन के लिये गेट जाम करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रबंधन से बातचीत के बाद जाम हटा लिया गया. ग्रामीणों के गेट जाम करने के कारण सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें: गोल्ड">https://lagatar.in/from-gold-hallmarking-to-insurance-premium-these-7-rules-have-changed-from-today-will-have-a-direct-impact-on-the-pocket/">गोल्ड

हॉलमार्किंग से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम तक, आज से बदल गये ये 7 नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एमएमपीएल ठेकेदार पर मनमानी का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एमएमपीएल ठेकेदार अपनी मनमानी कर मजदूरों की बहाली कर रहा है. ग्रामसभा को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है. बाध्य होकर गेट जाम करना पड़ा. मैनेजमेंट जब तक ग्रामसभा के साथ वार्ता नहीं करेगा तब तक अनिश्चितकालीन गेट जाम रहेगा. हालांकि बाद में प्रबंधन के लोगों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्राम सभा की मांगों को लेकर सकारात्मक पहल किया जाएग. प्रबंधन व ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा भी की जाएगी. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raids-in-nutandih-and-dukhudih-of-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर के नूतनडीह व दुखुडीह में आबकारी विभाग का छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//