Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड के मुर्गागुटू पंचायत अंतर्गत रोआम में रविवार को ग्रामीणों की बैठक मांझी बाबा बलराम मांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित प्रखंड के प्रमुख रामदेव हेंब्रम को ग्रामीणों द्वारा समस्याओं की जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने प्रमुख से गांव के जाहेरथान में घेराबंदी, खेत में बने कुएं का पक्कीकरण करने और गांव में तीन खराब चापाकल और जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई को तत्काल चापाकल और जलमीनार मरम्मत करने का निर्देश दिया. बाकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर लिटाराम मुर्मू, हाड़िराम सोरेन, साहिबा हेंब्रम, छुनु हांसदा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-50-patients-examined-in-free-health-checkup-camp/">घाटशिला
: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 मरीजों की हुई जांच [wpse_comments_template]
मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख से ग्रामीणों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

Leave a Comment