Search

 
 
 

Musabani : घटिया सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी नंबर-2 में जिला परिषद की ओर से आजू होटल से लेकर सुशील के घर तक और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना से आजू होटल से लेकर मस्जिद होते हुए डीवीसी सड़क तक सड़क निर्माण किया जा रहा है.ग्रामीणों ने निर्माण घटिया क्वालिटी के होने की शिकायत उपायुक्त से कुछ दिन पूर्व की थी. उपायुक्त कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके विरोध में शुक्रवार को मुसाबनी नंबर 2 के ग्रामीणों ने एक घंटा सड़क जाम कर विरोध जताया. साथ ही पुनः लिखित शिकायत उपायुक्त को देने का निर्णय लिया गया. मौके पर वीर बहादुर सिंह, बिरमान लामा, बीजू मिश्रा, उजली थापा, चेन्नई देवी, शमशाद परवीन, अमिना खातून सुल्तान, रेखा यादव, कावेरी बेहरा, फकरुद्दीन अली, के हामिद, संदीप दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Seraikela">https://lagatar.in/seraikela-awareness-chariot-left-for-the-promotion-of-jharkhand-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Seraikela

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता रथ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही