Search

 
 
 

मुसाबनी : सबर युवक की मौत मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टिमेटम

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के लावकेसरा में सबर युवक की संदिग्ध मौत के मामले में प्रखंड प्रमुख सह भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने सोमवार को आदिम जनजाति कल्याण समिति पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रानी सबरीन के साथ थाना प्रभारी अंचित कुमार से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि मेढ़िया पंचायत अंतर्गत लावकेसरा गांव के मृतक सुकरा सबर की पत्नी अंजली सबर ने गांव के ही कृष्णा पातर पर छेड़खानी करने और सुकरा सबर को मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-nurses-day-celebrated-at-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व नर्स डे

शिकायत करने के बावजूद दर्ज नहीं की गई एफआईआर

ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है. आरोपी युवक पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है. आरोपी युवक पर कार्रवाई नहीं करने पर बिरहोर और सबर जनजाति के लोगों ने कहा कि हाता-मुसाबनी सड़क को जाम कर आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए 72 घंटे का अल्टिमेटम दिया गया है. इस मौके पर जयपाल माझी, सायबा हेंब्रम, अंतु हांसदा, दासमात मुर्मू, मृतक की पत्नी अंजली सबर उपस्थित थे. इस मामले में थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट करने का कोई निशान नहीं मिला है. जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही