Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुईलीसूता गांव में एक युवती से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार दो युवकों को बेकसूर बताते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने अस्पताल चौक से मुसाबनी थाना तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता कान्हू सामंत, अर्जुन मार्डी और सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी के नेतृत्व में मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. इस मामले में कुइलिसुता के विकास बास्के (19) और कापागोड़ा के गणेश हासंदा ((19) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ग्रामीणों ने आरोपी युवको को निर्दोष बताते हुए अस्पताल चौक से मुसाबनी थाना तक जुलूस निकाला. जुलूस में काफी संख्या में महिला पुरूष हाथों में तख्तियां लेकर पंहुचे थे. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में सब इंस्पेक्टर एंव इस मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अंकित कुमार से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इस मामले में गिरफ्तार दोनों बेगुनाह युवकों के मामले सही रिपोर्ट तैयार करने मांग की गई. इस संदर्भ में अंकित कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामलें में सही तरीके से जांच पड़ताल कर रिपोर्ट कोर्ट को भेजा जाएगा.
alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-miscreants-looted-gold-chain-from-mother-son-at-gunpoint-in-sidhgoda/">जमशेदपुर
: सिदगोड़ा में बदमाशों ने मां-बेटे से हथियार के बल पर लूटी सोने की चेन
: सिदगोड़ा में बदमाशों ने मां-बेटे से हथियार के बल पर लूटी सोने की चेन
गिरफ्तार दोनों युवकों का ब्लड सैंपल भी लिया गया है. इसकी जांच रांची स्थित फोरेंसिक लैब से कराई जा रही है. जो भी जांच रिपोर्ट आयेगी, उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट ने 13 दिन बाद सुनवाई की तारीख तय की है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में गिरफ्तार विकास बास्के और गणेश हासंदा के दोषी अथवा निर्दोष होने की जानकारी मिल पाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक और युवक ने भी सरेंडर कर दिया है. उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के दिन कुल 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के बाद बाकी युवकों को छोड़ दिया गया.
[wpse_comments_template]

Leave a Comment