Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड की उत्तरी इचड़ा पंचायत अंतर्गत इचड़ा गांव के ग्रामीण बजबजाती नाली से परेशान हैं. मुखिया फंड से बनाई गई नाली में जल जमाव और कचरा जमा होने के कारण बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इसकी वजह से आस-पास के घरों में डेंगू- मलेरिया का फैलने का डर लोगों को है. ग्रामीण नाली की साफ-सफाई नहीं होने से आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-district-president-of-bjp-st-morcha-honored-the-cleaning-workers/">मुसाबनी
: भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
: बड़बिल में नगरपालिका के चेयरमैन के करीबी व्यक्ति की गोली मार कर हत्या [wpse_comments_template]
: भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
साफ-सफाई करने की मांग की
ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी देने के बाबजूद भी उनका रवैया सुस्त है. ग्रामीण अपना वोट देकर मुखिया, पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों को चुनते हैं. ताकि गांव का विकास के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए. गांव के ग्रामीण अरुण मंडल, सुमन मंडल, विशाल मंडल, संतोष चौधरी, जयंत मंडल आदि ने नाला के सामने विरोध जताते हुए प्रखंड के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस नाली की साफ -सफाई के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-person-close-to-the-chairman-of-the-municipality-was-shot-dead-in-barbil/">किरीबुरू: बड़बिल में नगरपालिका के चेयरमैन के करीबी व्यक्ति की गोली मार कर हत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment