Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख की पहल पर केजीबीवी में पहुंचा पानी का टैंकर

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम की पहल से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुसाबनी को परमानंद देवा-देवी ट्रस्ट द्वारा पेयजल की व्यवस्था कराई गई. गर्मी का मौसम होने के कारण विद्यालय प्रांगण में स्थित चार में से एक ही बोरिंग मात्र 20 मिनट के लिए चल रहा है. इससे हॉस्टल में रह रही 500 छात्राओं को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. इसकी सूचना केजीबवी की वार्डन संगीता पांडे ने प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम को दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-president-of-anganwadi-sevika-sangh-demanded-the-government-to-give-rent-and-cooking-gas/">चाईबासा

: आंगनबाड़ी सेविका संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से भाड़ा व रसोई गैस देने की मांग की
प्रमुख ने पहल करते हुए परमानंद देवा-देवी ट्रस्ट को पेयजल की समस्या से अवगत कराया. ट्रस्ट के चेयरमैन रामावतार अग्रवाल ने गुरुवार सुबह को पानी का टैंकर भेजा. साथ ही उन्होंने ग्रीष्मावकाश तक लगातार पेयजल का व्यवस्था करने का निर्णय लिया. प्रमुख ने बताया जल्द ही उच्च अधिकारियों और विभाग से बात कर विद्यालय के जल संकट को दूर करने का उपाय निकालने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर वार्डन संगीता पांडे, प्रमित पूर्ति, आचान हेंब्रम, चंद्रकांत सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही