Musabani (Sanat Kr Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत धोबनी पंचायत के नेतरा गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पंचायत के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से पेयजल संकट गहरा गया है. गांव में मौजूद सोलर जल मीनार खराब है. दो साल से इस जल मीनार का मोटर खराब है. जल मीनार के आसपास झाड़ियां उग आई हैं. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारियों से की है. बावजूद इसके जल मीनार को चालू नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें :डैम">https://lagatar.in/dams-water-level-dropped-now-tanker-is-the-only-support/">डैम
का गिरा जलस्तर, अब टैंकर ही सहारा
: बारिश नहीं हुई तो पानी के लिए मच जाएगा हाहाकार [wpse_comments_template]
का गिरा जलस्तर, अब टैंकर ही सहारा
ग्रामीणों ने जल मीनार को जल्द चालू कराने की मांग की
ग्रामीण गांव के पास मौजूद खाल का पानी पीने को विवश हैं. सबर जनजाति के लोगों की संख्या इस गांव में अधिक है. ग्रामीण खेंका सोरेन, सनातन हांसदा, हिकीम चंद्र हेम्ब्रम, बाठु सबर, खोरदा सबर, शत्रु सबर, पोटोल सबर, गुडरा सबर, जीवा हांसदा, सिद्धार्थ सोरेन, पंचानाथ मुर्मु, राम मुर्मू ने बताया कि जल मीनार से पेयजल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी निकलता था. जल मीनार को जल्द चालू करने की मांग ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से की है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-if-it-does-not-rain-there-will-be-an-outcry-for-water/">डुमरिया: बारिश नहीं हुई तो पानी के लिए मच जाएगा हाहाकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment