Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुसाबनी : विधवा ने साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : मुसाबनी थाना क्षेत्र के एक नंबर स्थित गौड़पाड़ा के बृहस्पति दास की बेटी टुंपा दास (22 वर्षीय) ने घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की सुबह की है. वहीं, सुबह में लोगों द्वारा उसकी लाश को अमरूद के वृक्ष से झूलते देखा गया, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद मुसाबनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लाश को फंदे से उतारा. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक टुंपा दास के पति की मौत विगत वर्ष हो गई थी. इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी. माना जा रहा है कि परेशानियों के कारण ही उसने यह कदम उठाया है. मृतका के पिता के ब्यान पर थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है. इसे भी पढ़े जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-11-day-summer-camp-started-for-children-with-intellectual-disabilities/">जमशेदपुर

: बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए 11 दिवसीय समर कैंप शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही