Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Musabani : झामुमो में शामिल हुई महिलाएं, विधायक ने किया स्वागत

Musabani (Sanat Kumar Pani) : अग्रसेन भवन मुसाबनी में रविवार को कांग्रेस की महिला नेत्री मारिया परमार, रोजलिन पीटर, सोनिया दास, एलिना डेनियल, तहीमा खातून और राजमानी डी सेगर के नेतृत्व मे सेंकड़ों कांग्रेस महिला सदस्यों ने झामुमो का दामन थामा. झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती महतो व जिला उपाध्यक्ष पार्वती सिंह ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया. जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के उपस्थिति में 150 महीलाओं ने कांग्रेस से झामुमो मे शामिल हुये. विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी महिलाओं के पार्टी में शामिल होने से झामुमो संगठन पहले से अधिक मजबूत बनेगा. उन्होंने कहा झारखंड सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए योजनाओं को लागू कर रही है. 21 वर्ष उम्र से सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार की सम्मान राशि दी जायेगी. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, केंद्रीय सदस्य सुनील महतो, जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, महिला नेत्री जोबा हंसदा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-meeting-held-to-make-public-anger-rally-successful/">Jadugoda

: जनाक्रोश रैली सफल बनाने के लिए हुई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही