Search

मुसाबनी : मजदूरों ने कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 28 से करेंगे गेट जाम

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी स्थित एचसीएल के अस्थाई मजदूरों ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की घोषणा की है. 28 सितंबर से गेट जाम करने की सूचना एचसीएल के जीएम को से दी गई है. मजदूरों के मुताबिक 24 अगस्त को मैनेजमेंट द्वारा बैठक आयोजित की गई थी. सितंबर माह से काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था. मजदूरों ने बताया कि सितंबर माह समाप्त होने को है लेकिन मैनेजमेंट की ओर से उत्पादन कार्य शुरू करने की पहल नहीं की जा रही है. इसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. सभी बेरोजगार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-of-onidih-forced-to-spend-nights-in-darkness-for-last-one-month/">घाटशिला

: ओनीडीह के ग्रामीण पिछले एक माह से अंधेरे में रात गुजारने को विवश

अधिकारी और कर्मचारी के प्रवेश पर लगाएंगे रोक

कंपनी प्रबंधन को दिये गये पत्र के मुताबिक 27 अगस्त तक मजदूरों को रोजगार नहीं देने पर 28 सितंबर से गेट जाम कर आंदोलन किया जायेगा. किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मुसाबनी प्लांट में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. शनिवार को मुसाबनी प्लांट गेट पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, तपन कुमार पंडा, संजय गोप, रुपाई माहली, शेर खान आदि मजदूर उपस्थित थे. मजदूरों के गेट जाम आंदोलन की सूचना के बाद एचसीएल प्रबंधन द्वारा मजदूरों को वार्ता के लिए बुलाया गया है. 25 सितंबर को इस संबंध में मजदूरों और कंपनी प्रबंधन द्वारा वार्ता की जाएगी. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp