Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सुरदा माइंस सॉफ्ट 4 गेट में शुक्रवार सुबह को एमएमपीएल के ठेका मजदूरों ने काम देने की मांग पर गेट जाम कर दिया है. इसके कारण बाकी मजदूर ड्यूटी पर नहीं जा सके. माइंस पूरी तरह से बंद हो गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-in-patna-there-is-a-fight-between-ideology-of-jodo-bharat-and-todo-bharat-in-the-country/">राहुल
ने पटना में कहा, देश में भारत जोड़ो और भारत तोड़ो वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है जाम करने वाले मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा एक ही व्यक्ति को बार-बार ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है, जबकि बाकी मजदूरों को महीने में एक दिन भी नहीं बुलाया जा रहा है. इससे नाराज होकर मजदूरों ने आज गेट जाम कर दिया. मौके पर माझो हांसदा, रविंद्र माझी, कान्हु हांसदा आदि मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-doors-of-the-devi-temples-will-remain-closed-for-three-days-from-friday/">चांडिल
: शुक्रवार से तीन दिनों तक बंद रहेंगे देवी मंदिरों के कपाट मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक गेट जाम रहेगा. फिलहाल अभी तक प्रबंधन की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई है. [wpse_comments_template]
मुसाबनी : मजदूरों ने एचसीएल का सुरदा माइंंस गेट किया जाम
Leave a Comment