Musabani (Sanat Kumar Pani) : यूसिल के बागजांता माइंस बचाव समन्वय संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को माइंस में कार्यरत अस्थाई मजदूरों ने प्रदर्शन किया. मजदूर माइंस में काम चालू करने की मांग कर रहे थे. मजदूरों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बागजांता माइंस से भादुआ चौक तक पदयात्रा भी की गई. संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ मई से बागजांता माइंस सड़क विस्थापित कमेटी द्वारा अपनी रैयती जमीन के मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर असहयोग आंदोलन किया जा रहा है. जिसके कारण यूसिल के व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद हो गया है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-main-gate-of-the-rail-parking-was-straightened-by-tying-it-with-a-rope/">मनोहरपुर
: रेल पार्किंग के मेन गेट को रस्सी से बांध कर किया सीधा
: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक हुई संपन्न [wpse_comments_template]
: रेल पार्किंग के मेन गेट को रस्सी से बांध कर किया सीधा
मजदूरों ने यूसील प्रबंधन से गतिरोध समाप्त करने की मांग की
इधर, यूसिल प्रबंधन ने काम बंद करते हुए नो वर्क नो पे घोषित कर दिया है. इसके कारण माइंस में कार्यरत 350 अस्थाई मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. उनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की संकट उत्पन्न हो गई है. मजदूरों ने यूसील प्रबंधन से सड़क विस्थापित कमेटी के साथ गतिरोध को जल्द समाप्त करते हुए माइंस में उत्पादन शुरू करने की मांग की है. मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु हांसदा, उपाध्यक्ष राम मार्डी, महासचिव रुपाई हांसदा, गणेश कर्मकार, हरिपद भकत, जासाई हांसदा, चांदराय हांसदा, जगदीश हांसदा, कालीपद भकत, रोबीन माहली, बासंती हांसदा, बांगी मुर्मू, सीमा कर्मकार पार्वती पातर, हिरामनी भकत, जयंती पातर, मंजू पातर, गुरुवारी हांसदा आदि मजदूर परिवार के साथ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-review-and-planning-meeting-of-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-concluded/">चाईबासा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक हुई संपन्न [wpse_comments_template]
Leave a Comment