Search

मुसाबनी : पुल से गिरकर युवक घायल, प्रमुख ने बाइक से पंहुचाया अस्पताल

Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर कुमीरमुढ़ी के पास स्थित पुल पर गिरने पर एक युवक घायल हो गया. पुल में बने गढ्ढे पर टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान कुछ ब्लॉक कर्मियों ने घायल युवक को देखकर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम को फोन पर इसकी सूचना दी. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने मौके पर पंहुच कर बाइक से ही घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडिह पंहुचाया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-division-planted-saplings-on-pokharia-balandia-road/">चाईबासा

: वन प्रमंडल ने पोखरिया बलन्डिया मार्ग पर किया पौधरोपण

युवक जा रहा था अपने ससुराल 

प्रमुख ने बताया कि उस क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण एंबुलेंस को फोन नहीं किया जा सका. घटना विगत रात की है. घायल युवक की पहचान अमित पातर हलुदबनी परसुडीह का निवासी के रूप में हुई. युवक अपने ससुराल मेढ़िया जा रहे था. उसी क्रम में पुलिया में गड्ढा होने के कारण गिर गया. उसके सर में गंभीर चोट लग आई है. विदित हो कि मुसाबनी - हाता मुख्य सड़क पर स्थित कई पुल जर्जर हो चुके हैं. जिनमें जानलेवा गढ्ढे बन गये हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-was-made-operational-without-removing-the-tree-from-the-middle-of-the-road-there-may-be-an-accident/">जमशेदपुर

: सड़क के बीच से पेड़ हटाए बगैर सड़क को चालू कर दिया, हो सकती है दुर्घटना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//