Search

 
 
 

संग्रहालय सम्मेलन : बिहार को पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का मिला पुरस्कार

 
Patna :  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से दिल्ली में ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ विषय पर तीन दिवसीय (एक से तीन अगस्त) राज्य संग्रहालय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में बिहार को ‘पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार’ मिला. बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा मामलों के विभाग ने इस बात की जानकारी दी. विभाग ने बताया कि सम्मेलन में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र-शासित प्रदेशों की टीम ने हिस्सा लिया और अपने-अपने संग्रहालयों पर प्रस्तुतियां दीं. बिहार सरकार में निदेशक (संग्रहालय) राहुल कुमार ने राज्य की तरफ से प्रस्तुति दी, जिसे पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार मिला. कुमार ने शनिवार को यह पुरस्कार प्राप्त किया. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक अगस्त को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इसमें देशभर से 150 प्रतिभागी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही