Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संगीत से दूर होता है तनाव : डॉ बासुदेव

Advertisement
Advertisement
  • विश्व मस्तिष्क दिवस पर सीआईपी में जागरूकता कार्यक्रम 
Ranchi : केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में शनिवार को विश्व मस्तिष्क दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. निदेशक डॉ बासुदेव दास ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अत्यधिक तनाव से लोग ग्रसित हो जाते हैं. ऐसे में मस्तिष्क की शांति के लिए संगीत आवश्यक है. जीवन के तनाव को संगीत ही दूर कर सकता है. वहीं कृष्णापुर नजरुल चर्च केंद्र के प्रख्यात न्यूरो सर्जन और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरि प्रसाद नारायण ने मस्तिष्क की शांति के लिए योग पर प्रकाश डाला. आयोजन में इंडियन साइकेट्री सोसायटी (झारखंड ब्रांच), सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ सायकेट्री के पूर्व छात्र और कृष्णापुर नजरुल चर्च केंद्र का योगदान रहा.

लोगों की गलत धारणाएं हैं

बता दें कि वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी के द्वारा 22 जुलाई 1957 को पहली बार विश्व मस्तिष्क दिवस की शुरुआत की गई थी. 1918 में सीआईपी की स्थापना के बाद से ही स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान को बढ़ावा देने में यह केंद्र महत्वपूर्ण रहा है. चिकित्सा विज्ञान के विकास के बावजूद भी मस्तिष्क के स्वास्थ्य के बारे में लोगों की गलत धारणाएं हैं.

ये रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार, दीपक घोष, बिरेन रॉय, शौभिक चक्रवर्ती, सोमरिता मल्लिक, डॉक्टर दीपांजन भट्टाचार्य, पूजा आयुदया समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-distributed-70000-appointment-letters-200-youths-of-ranchi-got-it/">पीएम

मोदी ने बांटे 70,000 नियुक्ति पत्र, रांची के 200 युवाओं को मिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही