Search

 
 
 

लातेहार: संगीतमय भागवत कथा हवन पूजन के साथ संपन्न

 
Latehar: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्राचीन पहाड़ी मंदिर के शिवपुरी में राधा रमन प्रचार मंडली द्वारा आयोजित वार्षिक संगीतमय भागवत कथा गुरुवार को हवन व पूजन के साथ संपन्न हो गया. सात दिवसीय इस भागवत कथा में जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद बुधवार की रात पांचवें दिन रुक्मणि और कन्हैया के विवाह को झांकी प्रस्तुत की गयी. भागवत कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने रुक्मणि विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणि को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक विवाह किया था. भागवत कथा के दौरान कथावाचक ने कथा के साथ भगवान के भजन से मौजूद लोगों को भगवान की भक्ति में झुमा दिया. इस दौरान मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, निरंजन सिंह, कन्हैया पाठक, सतनाम सरदार, रेखा पाठक, बबलू मिश्रा, विकास कुमार, अरुण, मनीष पाठक, लव पासवान, यशराज, विवेक कुमार, अरविंद पांडेय समेत अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही