Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जश्न ए ईद मुलादुन्नवी पर मुस्लिम युवकों ने पेश की इंसानियत की मिशाल

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar : कहते हैं कि इंसानियत को किसी कौम में बांध कर नहीं रखा जा सकता है. या यूं कहें कि इंसानियत किसी कौम की मोहताज नहीं होती है. अगर दिल में नेक जज्बा हो तो कहीं भी इंसानियत की मिशाल पेश की जा सकती है. चाहे वह जश्न ए ईद मिलादुन्नवी का मौका ही क्यों नहीं हो. 28 सितंबर को लातेहार में बड़े शान से जुलूस ए मुहम्मदी निकाली गयी. यह खुशी उस समय दुनी हो गयी जब इस पाक मौके पर मुस्लिम युवकों ने रक्तदान कर त्यौहार के मर्म को और बढ़ा दिया. जिला स्टेडियम के पास एक ओर जहां ईद ए मिलादुन्नवी की जश्न मनायी जा रही तो दूसरी ओर मुस्लिम युवक ब्लड बैंक के वाहन में रक्तदान करने के लिए कतार में लगे थे. इन युवकों को यह भी पता नहीं कि उनके द्वारा दिया रक्त किसी हिंदू की रगों में बहेगा या किसी मुसलमान के या किसी और कौम के. इन युवकों को तो बस इतना पता है कि खून का रंग लाल होता है, भले ही वह हिंदू का हो या मुसलमान का. इंतजामिया कमिटी के मुस्लिम युवकों के इस कार्य की यहां चारो ओर सराहना हो रही है.

नेक कार्य किया है : विनय कुमार सिंह

ब्लड बैंक, लातेहार के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि मुस्लिम युवकों ने त्यौहारों में रक्तदान कर एक मिशाल पेश की है. लातेहार ब्लड बैंक में हमेशा रक्त की कमी रहती है, ऐसे में इन युवकों के द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार में किसी भी शुभ अवसर पर रक्तदान करने की एक स्वस्थ्य परंपरा पिछले कुल सालों में डेवलप हुई है. लोग जन्मदिन व सालगिरह समेत अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान करते हैं.

31 युवकों ने किया रक्तदान 

जश्न ए ईद ए मिलादुन्नवी के मौके पर कुल 31 मुस्लिम युवकों ने रक्तदान किया. इनमें मुस्तफा खान, अमजद खान, मो. मंसूर अंसारी, सदिक अंसारी, मंजर हुसैन, मो. इमरान अंसारी, मो. इदुल आजम, अली अख्तर, रजा रिजवी, इम्तियाज अंसारी, हसनैन अहमद, साजिद अंसारी, रोहिद अंसारी, मजिद खान, फैजान अंसारी, इमरान अंसारी, अजहर खान, फैजान नूरी, फैजान आलम, महबूब आलम, शाहरूख खान, अजाजुल अंसारी, अमीर चंद, मो. अख्तर आलम, मेराज अंसारी, सद्दाम अंसारी, खुस्तर एवं अयूब अंसारी का नाम शामिल है. रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जुलूसे मोहम्मदी इंतजामिया कमिटी अम्वाटीकर के अध्यक्ष रिजवान अली, मोहम्मद दानिश, शमशाद आलम, खुस्तर, शमशाद अंसारी सहित इंतजामिया कमिटी के सदस्य उपस्थित थे.

लातेहार में शान से निकली जुलूस ए मोहम्मदी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/8-47.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार जिला मुख्यालय में गुरुवार को जश्न ए ईद मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गयी. शहर के अमवाटीकर मुहल्ले से इंतजामिया कमिटी के तत्वावधान में जुलूस निकाली गयी. जुलूस शहर के मुख्य पथ से होते हुए थाना चौक और बाइपास चौक पहुंची. यहां से मस्जिद रोड होते हुए मेन रोड से जिला स्टेडियम पहुंची. यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और देश दुनिया की सलामती की कामना की गयी. जुलूस में लोग अल्ला हो अकबर के नारे लगा रहे थे. जुलस में न सिर्फ जिला मुख्यालय वरन आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया. लोगों के हाथों में मजहबी झंडों के अलावा तिरंगा भी था. मौके पर नवजवान कमिटी के अध्यक्ष रिजवान अली, अन्नू खान, माजिद खान, सालिक खान, विक्की आलम, मजहर हुसैन, साजिद खान, इम्तियाज अंसारी, महबूब आलम, दानिश खान, अहमद रजा, अमजद खान, फरदीन खान, हाजी आशिक उलाह, समसुल होदा, आफताब आलम, शमशाद अंसारी व अबरार अंसारी समेत हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे. डुरूआ से भी निकाली गयी मोहम्मदी जुलूस शहर के डुरूआ क्षेत्र से भी मोहम्मदी जुलूस निकाली गयी. जुलूस तकरीबन चार किलोमीटर की दूरी तय कर लातेहार पहुंची. बाइपास चौक से मस्जिद रोड होते हुए जिला स्टेडियम पहुंची और मुख्य कार्यक्रम में शिकरत किया. इंतजामिया कमिटी के मो. महताब आलम ने बताया कि इस जुलूस ने डुरूआ एवं आसपास के गांवों के जायरीनों ने भाग लिया. लोगों ने इस मौके पर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के रास्ते पर चलने की कसमें खायी और देश में अमन ओ चैन की दुआ की. मौके पर हाजी मो. आशिक़ुल्लाह, हाफिज बरकतुल्लाह, अलीमुद्दीन अंसारी, हाजी मो. सलीम, वारिस अंसारी, मो. शमी व फैजान राजा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही