Search

 
 
 

मुसलमान पहले अपने बच्चों को दीनी तालीम दें - हफीजुल अंसारी

 
Ranchi : मस्जिद ए यासीन में जलसा ए संग बुनियाद का आयोजन मस्जिद कमेटी एवं नौजवान ए इस्लाम बिशुनपुर, अंजुमन इस्लामिया खिजूर टोला की ओर से परवेज कॉलोनी में रविवार को किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हफीजुल हसन अंसारी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मुसलमान के लिए यह समय इम्तिहान का वक्त है, पहले अपने बच्चों को दीनी तालीम दें, फिर दुनिया की पढ़ाई करें. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि मस्जिद की तामीर से आसपास के इलाकों में दीनी समझ आयेगी, मस्जिद के साथ यहां शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है. काजी ए शरीयत मुफ्ती अनवर कासमी ने कहा कि यह इजलास नई मस्जिद ए यासीन की तामीर के लिए हुई है, यहां इस मस्जिद ए यासीन की तामीर में लोगों के मोहब्बत उमड़ पड़े हैं. उन्होंने कहा कि जो अल्लाह के लिए घर बनाता है, अल्लाह उसके लिए जन्नत में घर बनाता है. मौके पर मस्जिदे यासीन के अध्यक्ष सिराज आलम, मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, मुफ्ती मो. जाहिद कासमी, शफीक अनवर, सचिव आतिफ हसन, नायब सदर शैख अरमान,सह सचिव नौशाद आलम, कोषाध्यक्ष नासिर खान आदि ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें - प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-launched-booth-chale-hum-campaign-in-booth-number-288-of-harmu/">प्रतुल

शाहदेव ने हरमू के बूथ नंबर 288 में चलाया बूथ चले हम अभियान

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर बबलू खान, मस्जिद कमेटी के सदस्य मोख्तार आलम, सुफियान आलम, अब्दुल खालिक, हाफिज सनाउल्लाह, नियाज अहमद, आफताब आलम, साकिब अहमद, परवेज इमाम खान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही