Search

 
 
 

रांची: योग को जीवन में जरूर अपनाएं - डॉ एसपी अग्रवाल

 
Ranchi: साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची के फिजिकल एजुकेशन विभाग एवं एनसीसी के द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया. योग सत्र की शुरूआत योगा प्रशिक्षक राहुल पोद्दार ने अष्टांग योग के संक्षिप्त परिचय के साथ की. विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने सामूहिक रूप से बड़े ही मनोयोग से शिविर में भाग लिया. विद्यार्थियों को जीवन में योग एवं प्राणायाम का महत्व बताते हुए योग के गुर सिखाए. कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को जीवन में जरूर अपनाएं और स्वस्थ रहें. योग को जीवन का मुख्य अंग बनाना चाहिए. योग से हम शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं. साथ ही योग के नियमित अभ्यास से तनाव, प्रतिरक्षा में सुधार और एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में मदद करती है. फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष- प्रो साजिद अंसारी, प्रो खिरोधर महतो, प्रो नितेश कुमार, प्रो अरूण कुमार साव व विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रशासनिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया.
इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-city-manager-of-jnac-got-chhaganlal-jewelers-closed/">Jamshedpur

: जेएनएसी के सिटी मैनेजर ने छगनलाल ज्वेलर्स को कराया बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही