Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2 बजे के बाद दोगुनी कीमत- रांची में 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा सरसों और रिफाईन तेल

कोरोना काल में डेढ़ से दोगुनी कीमत पर खाद्यान्न खरीदने को मजबूर उपभोक्ता

1 महीने में आटे-दाल का भी बढ़ा भाव, कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

Ranchi : कोरोना संक्रमण से आम जनता पर दोहरी मार पड़ी है. बीते 13 महीने में गरीब और मध्यम वर्ग की आमदनी घटी, आय के स्त्रोत कम हुए, लेकिन महंगाई बढ़ी. संकट के इस दौर में खाने-पीने के सामान, फल और सब्जी जैसी जरूरी चीजों के महंगे होने से सामान्य आमदानी वाले लोग परेशान हैं. दिक्कत तब और बढ़ जा रही है जब महंगे हो चुके सामानों की कालाबाजारी की जा रही है. 3 महीने में सरसों तेल और रिफाइन तेल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है. दाल, आटा, चावल और गेहूं की भी कीमतें प्रति किलो 10 से 20 रुपये बढ़ी है. फलों की कीमत भी नियंत्रण से बाहर है. रसोई गैस की कीमत भी तीन महीने में 250 से 275 रुपये तक बढ़ गई है.

जनवरी में 694 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 850 रुपये में मिल रहा है. उधर महंगाई के बीच आपदा में अवसर ढूंढने वाले लोगों की वजह से आम लोग परेशान हैं. झारखंड के कुछ अवसरवादी दुकानदार दोगुनी कीमत पर खरीदारों को सामान बेच रहे हैं.

गली-मुहल्लों में रात 8-9 बजे तक हो रही दुकानदारी

हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुली रखने का निर्देश जारी किया है. मुख्य सड़कों में पुलिस की गश्ती के कारण 2 बजे के बाद दुकानें तो बंद हैं, लेकिन बस्तियों और मुहल्लों में लगभग सभी दुकानदार अपने दुकानों के आधे दरवाजे खोलकर धड़ल्ले से सामान बेच रहे हैं. दोपहर 2 बजे के बाद आने वाले ग्राहकों से हर सामान पर डेढ़ से दो गुणा ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है. 150 से 160 रुपये में बिकने वाले सरसों और रिफाइन तेल ये लोग 200 रुपये में बेच रहे हैं. 150 रुपये किलोग्राम बिकने वाला मूंगफली भी 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है. आटा, चीनी, सोयाबीन समेत अन्य खाने पीने के सामान भी एमआरपी से 25 फीसदी ज्यादा दामों पर बेच रहे हैं. दुकानदार खुलेआम कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमण और पुलिस-प्रशासन का रिस्क लेकर दुकान खोल रहे हैं, तो जोखिम उठाने के बदले दाम तो बढ़ाएंगे ही.

एक साल में ऐसे बढ़ी कीमतें (रांची का भाव)

उत्पादकीमत (अप्रैल 2020)कीमत (अप्रैल 2021)
सरसों तेल90-100 रु प्रति लीटर165-170 प्रति लीटर
रिफाइंड तेल90-95 रु प्रति लीटर155-165 प्रति लीटर
आटा140-150 प्रति 5 किलो175-190 प्रति 5 किलो
चीनी40 रुपये प्रति किलो44-48 रुपये प्रति किलो
अरहर दाल90 रुपये प्रति किलो120 रुपये प्रति किलो
चना दाल80 रुपये प्रति किलो110-120 प्रति किलो
मूंग दाल80 रुपये प्रति किलो120 रुपये प्रति किलो
चना 80 रुपये प्रति किलो120 रुपये प्रति किलो

10 रुपये में 4 की जगह अब सिर्फ एक नींबू

हाल के दिनों में टमाटर को छोड़कर दूसरी सब्जियों की कीमत में भी गिरावट नहीं हुई. तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के समय नींबू की मांग तेजी से बढ़ी है. नींबू में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है इसलिए नींबू खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई. बिक्री बढ़ी और इसकी कीमत अब आसमान छूने लगी है. 2 महीने पहले तक 10 रुपये में अच्छी क्वालिटी के 4 नींबू मिल जाते थे, लेकिन इस बार 10 रुपये में सिर्फ एक नींबू मिल रहा है.

रांची की मंडी में सब्जियों के भाव

उत्पाद कीमत (प्रति किलोग्राम)
आलू20-22 रुपये प्रति किलो
प्याज25-30 रुपये प्रति किलो
भिंडी50 रुपये प्रति किलो
परवल60 रुपये प्रति किलो
करेला50 रुपये प्रति किलो
फ्रैंचबीन40 रुपये प्रति किलो
कटहल50-50 रुपये प्रति किलो
टमाटर20 रुपये प्रति किलो
लौकी20 रुपये किलो

फलों के भाव (रांची की मंडी)

तरबूज25 रुपये प्रति किलो
सेब160 से 280 रुपये प्रति किलो
संतरा120 से 160 रुपये प्रति किलो
अंगूर100 से 140 रुपये प्रति किलो
केला50 से 60 रुपये प्रति दर्जन
अनार     150 से 200 रुपये प्रति किलो
आम80 से 150 रुपये प्रति किलो
अमरूद120 से 160 रुपये प्रति किलो
पपीता50 रुपये किलो

मौसमी फलों के दाम आम तौर पर 100 रुपये से कम होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से फलों और सब्जियों के दाम में गिरावट नहीं हुई है. फलों का आयात 50 फीसदी तक कम हो गया है. बाजार में अधिकतर लोकल फल ही नजर आ रहे हैं. पिछले साल 5 रुपये किलो तरबूज बिका था, लेकिन इस बार 20 रुपये से कम तरबूज कहीं नहीं मिल रहा है. सब्जियों का भी यही हाल है. इस बार सब्जियों की अच्छी पैदावार हुई. इसके बावजूद टमाटर को छोड़कर दूसरी सब्जियां महंगी ही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही