Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के निवासी शिक्षक मो.जावेद की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल मो जावेद अपनी कार से किसी काम से पटना गये थे. पटना से लौटने के दौरान उनकी कार में एक बाइक ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार घायल हो गया. घायल युवक की हालत देख जावेद का बीपी हाई हो गया और वो बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने जावेद को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.
मुजफ्फरपुर : कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल, शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
Last Updated: Dec 11, 2024 12:00 AM (IST)