Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प, सड़क जाम

जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी ढाई बांध रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई.
 

Muzaffarpur  : जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी ढाई बांध रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने से सड़क बलौक हो गई और और पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा.

 


जानकारी के अनुसार, अभियान का कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे, जबकि कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे. विवाद जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की और बांस-बल्ले लगाकर मार्ग को बलौक कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

 

ग्रामीणों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि उनके घरों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं.

 

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कोर्ट के आदेशानुसार चलाया जा रहा है. इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है. वहीं, स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक आवास की मांग पर जोर दिया है.अतिक्रमण से प्रभावित लोगों और प्रशासन के बीच मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही