Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: सीजेएम कोर्ट में आमिर खान, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली पर परिवाद दायर, युवाओं को गुमराह करने का आरोप

 
Muzaffarpur: आईपीएल के नाम पर ऑनलाइन गेमिंग ड्रीम 11 एमपीएल सहित कई गेमिंग एप के जरिये कई लोग पैसे कमा रहे हैं, तो वहीं कई लोगों के पैसे डूब भी रहे हैं. मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है. उन्होंने एक्टर आमिर खान, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, हार्दिक पांड्या पर युवा पीढ़ी और बच्चों को जुए की लत में धकेलने का आरोप लगाया हैं. तमन्ना हाशमी ने बताया कि आईपीएल के नाम पर एमपीएल ड्रीम 11 और दूसरे कई ऑनलाइन गेमिंग एप हैं. इसके जरिए देश के युवाओं को जुए में धकेला जा रहा है. इसको लेकर उन्होंने मुजफ्फरपुर के कोर्ट में एक परिवाद दायर किया है.

22 अप्रैल को होगी सुनवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-212.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 22 अप्रैल मुकर्रर की है. एक्टर आमिर खान और क्रिकेटर्स पर धारा 292, 293, 294, 406 और 420 के तहत शिकायत की गई है. तमन्ना हाशमी ने कहा कि ये लोग निजी स्वार्थ के लिए देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. गेमिंग एप को प्रमोट कर ये सेलिब्रिटी युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-met-rjd-supremo-lalu-yadav-inquired-about-his-condition-discussed-the-socio-political-situation/">नीतीश

कुमार ने लालू यादव से की मुलाकात, जाना हालचाल, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही