Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में गेहुंअन सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. ये मामला पंखाटोली लीचीगाछी मुहल्ले की है. दरअसल अमित कुमार प्रिंस के घर के पास गुरूवा को लगभग डेढ़ बजे यह दृश्य देखने को मिला. अमित कुमार घर के पास काफी घना जंगल था. जहां से एक गेहुंअन सांप निकलकर बाउंड्रीबॉल पर आ गया. इसी बीच दूसरी ओर से नेवला भी निकल आ गया. जिसको देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ गई. देखते ही देखते पहले गेहुंअन सांप ने नेवले पर हमला किया. फिर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. जिसमें नेवले के प्रहार से सांप घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया.
मुजफ्फरपुर: सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिये उमड़ी भीड़
Last Updated: Nov 14, 2024 12:00 AM (IST)