Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : खेसारी लाल के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ ने जूते-चप्पल बरसाये, तोड़फोड़ की

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय की ओर से आयोजित पशु मेले में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम की खबर लोगों को मिली.
 

Lagatar Desk :    मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय की ओर से आयोजित पशु मेले में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई. 

 

औराई प्रखंड के गरहा थाना क्षेत्र में लगे मेले में बड़ी संख्या में लोग खेसारी लाल का कार्यक्रम देखने पहुंचे थे. जैसे ही खेसारी लाल ने मंच पर गाना शुरू किया, दर्शक ने जुते-चप्पल फेंकना शुरू कर दिया. बेकाबू भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ मंच की ओर बढ़ने लगे.

 

भीड़ को नियंत्रित करने में आयोजक और सुरक्षा व्यवस्था नाकाम रही, जिसके बाद और हालात बिगड़ गए. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कई लोग गिर पड़े और कुछ को चोटें भी आईं. हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. 

 

मेले में भीड़ के बेकाबू होने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद आयोजन और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं.  गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी मेले में अव्यवस्था के मामले सामने आ चुके हैं, जब मंच पर कलाकारों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही