Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : प्रेम प्रसंग में दोस्त ने ही ली जान, दो आरोपी गिरफ्तार

जिले से एक दिल दहलाने वाली हत्या का मामला सामने आया है. बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में 32 वर्षीय बिगन राम का आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
 

Muzaffarpur : जिले से एक दिल दहलाने वाली हत्या का मामला सामने आया है. बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में 32 वर्षीय बिगन राम का आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

 

आधा जला शव मिलने से मचा हड़कंप


ग्रामीणों ने जब संदिग्ध हालत में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को गंभीर देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू की.

 

12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. इस मामले में राम प्रवेश पासवान और गोरख पासवान उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली.

 

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह


जांच में सामने आया कि मृतक का संबंध मुख्य आरोपी राम प्रवेश की पत्नी से था. इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था और मामला पंचायत तक पहुंचा था. समझौते के बावजूद दोनों के बीच संपर्क जारी रहा, जिससे नाराज होकर आरोपी ने साजिश रची.

 

जहर देकर हत्या, फिर शव जलाया


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले बिगन राम को बुलाकर शराब में जहर मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई.सबूत मिटाने के लिए पहले शव को दफनाया गया और बाद में निकालकर जला दिया गया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा लगे.


पुलिस का बयान


एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है. दोनों  आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही