Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर : पिस्टल की नोक पर युवती का अपहरण, दुष्कर्म के बाद चेहरे को जलाया, नदी में फेंका शव

Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur: जिले के मनियारी थाना इलाके के माधोपुर में युवती को अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां के साथ दवा लेने जा रही थी. तभी अपराधियों ने पिस्टल की नोक में उसे अगवा कर लिया. युवती का शव कुढनी में कदाने नदी से बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wife-did-not-bring-3-lakhs-from-maternal-home-then-husband-divorced-on-whatsapp/81536/">धनबाद

: मायके से पत्नी नहीं लायी 3 लाख, तो पति ने व्हाट्सएप पर दे दिया तलाक

अगवा कर युवती की हत्या

परिजनों ने बताया कि  मंगलवार की शाम युवती अपनी मां के साथ दवा लाने के लिए माधोपुर बाजार जा रही थी. तभी रास्ते में दीपक, रंजीत सोनु और गणेश नामक युवकों ने युवती को अगवा कर लिया. जिसके बाद परिजनों ने मंगलवार को मनियारी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवायी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने वाले अपराधी शराब के धंधेबाज हैं और दिन भर माधोपुर चौक पर शराब बेचने के लिए भटकते रहते थे. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है.

इसे भी पढ़ें -जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-lover-couple-got-married-under-pressure-from-villagers-after-high-voltage-drama/81551/">जामताड़ा

: हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद ग्रामीणों के दबाब में प्रेमी युगल ने रचायी शादी

कदाने नदी से युवती का शव बरामद

 अगवा का रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी हुई थी. बुधवार को चंद्रहट्टी में कदाने नदी में एक युवती का शव बरामद किया गया. जिसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था. कपड़े की मदद से परिजनों ने युवती की पहचान की.

इसे भी पढ़ें -केंद्र">https://lagatar.in/central-government-told-supreme-court-parliament-has-right-to-reverse-orders-of-sc/81549/">केंद्र

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, संसद को SC के आदेशों को उलटने का अधिकार

परिजनों ने कहा- गिरफ्तारी के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार

जिसके बाद पुलिस ने युवती को पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के हवाले कर लिया. परिजन शव को घर ले आये. लेकिन अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वो अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. फिलहाल पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/corona-slowed-down-in-bihar-28-people-died-in-24-hours-2238-patients-became-healthy/81558/">बिहार

में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटे में 28 लोगों की मौत, 2238 मरीज हुए स्वस्थ

पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि  पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होने बताया कि शव का चेहरा जला हुआ है. जिसे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका बढ़ जाती है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही