Search

 
 
 

Muzzafarpur : घरेलू सामान की आड़ में शराब की तस्करी, पिकअप वैन से 630 लीटर विदेशी शराब बरामद

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. पुलिस से बचने के लिए तस्कर हर बार नए-नए हथकंड़े भी अपना रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां पुलिस ने घरेलू सामान के बीच छिपाकर रखी गई विदेशी शराब जब्त की है.
 
बिहार की खबरें

Muzzafarpur :  बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. पुलिस से बचने के लिए तस्कर हर बार नए-नए हथकंड़े भी अपना रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां पुलिस ने घरेलू सामान के बीच छिपाकर रखी गई विदेशी शराब जब्त की है. 

 

जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है. इसके आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई.

 

जांच के दौरान पिकअप वैन में घरेलू सामान के बीच छिपाकर रखी गई 630 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब के साथ-साथ पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी शुभम तिवारी (30), मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां निवासी सोनू कुमार (22) और समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी पिंकू महतो (28) के रूप में हुई है.

 

पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन (PB 08 FS 0728) से रॉयल स्टैग व्हिस्की के कुल 70 कार्टन बरामद किए गए.  इनमें 375 एमएल की 24-24 बोतलों वाले 15 कार्टन और 750 एमएल की 12-12 बोतलों वाले 55 कार्टन शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही