Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम में एक अनोखा फरमान जारी हुआ है. कुत्तों की नसबंदी कराये जाने की योजना बनायी गयी है. इसके लिए 31 जनवरी को बजाप्ता प्रस्ताव पारित करके एक करोड़ रुपए का बजट भी पास कर दिया गया है. जल्द ही इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और उसकी नसबंदी करने के लिए एजेंसी की खोज के लिए टेंडर को निकाला जायेगा. जिसके माध्यम से एजेंसी की खोज की जायेगी.
इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubeys-hue-and-cry-in-parliament-notice-of-breach-of-privilege-given-to-rahul-gandhi/">संसद
में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हल्लाबोल, राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हल्लाबोल, राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही
दरअसल नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है. आवारा कुत्ते के काटने से अगस्त महीने में मिठनपुरा थाना इलाके में एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी थी. खास तौर से रात को सड़क में बाइकसवार लोगों पर हमला करता है. जिससे कई बाइकसवार लोग जख्मी हो जाते है. इन सब चीजों को देखते हुए नगर निगम ने अब इन आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का फैसला किया है.
नसबंदी के लिए निकाला जायेगा टेंडर
अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी करने के लिए टेंडर निकाला जायेगा. इसमें किसी दूसरे शहर में ऐसा काम कर चुकी एजेंसी को प्राथमिकता देने पर भी विचार किया गया है.निगम को ऐसा अनुमान है कि अभी लगभग छह हजार आवारा कुत्ते नगर निगम क्षेत्र में है.इसे भी पढ़ें - बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-went-to-investigate-8-times-in-4-and-a-half-years-but-mystery-was-not-solved/">बकोरिया
कांड : साढ़े 4 साल में 8 बार जांच को गयी CBI, मगर गुत्थी नहीं सुलझी

Leave a Comment