Muzaffarpur: नवविवाहिता अपने ससुराल से कई दिनों से गायब है. यह मामला मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना इलाके का है. नवविवाहिता की पहचान सोनी कुमारी (19) के रूप में हुई है. सोनी की शादी सात माह पहले हुई थी. महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है. सोनी की मां ललिता देवी ने थाना में ससुराल वालों के खिलाफ हत्या, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है. सोनी के ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग गये हैं.पुलिस सभी की तलाश कर रही है.
मुजफ्फरपुर: नवविवाहित ससुराल से गायब, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का केस
Last Updated: Oct 23, 2024 12:00 AM (IST)