Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर पुलिस ने महिला ड्रग्स माफिया को किया गिरफ्तार, जेल

Advertisement
Advertisement

महिला की कपड़े की दुकान है

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने में पुलिस ने एक महिला को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि इस ड्रग्स माफिया की गिरफ्तारी पक्की सराय चौक के पास से की गई. आरोपी का नाम खकसा खातून उर्फ मेघा कुमारी है. बताया जाता है कि मेघा के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में अक्टूबर 2020 को एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद से उसकी खोज की जा रही थी. 

इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-csir-meeting-corona-epidemic-is-the-biggest-challenge-of-this-century/81718/">पीएम

मोदी ने CSIR की बैठक में कहा, कोरोना महामारी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती      

सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार देव ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाने की पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया. जल्द ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2020 को जूरन छपरा मेन रोड से असलम खान को पुलिस ने 101 पुड़िया स्मैक के साथ पकड़ा था. पूछताछ में उसने मेघा के बारे में जानकारी दी थी. वह उसी से स्मैक लेकर बेचता था. 

इसे भी पढ़ें-  मूवमेंट">https://lagatar.in/movement-order-stopped-five-including-four-dsps-transferred-deepak-kumar-became-ranchi-city/81361/">मूवमेंट

ऑर्डर रुके चार डीएसपी समेत पांच का तबादला, दीपक कुमार बने रांची सिटी DSP      

फरीदी कटरा की निवासी है

पुलिस ने कहा कि मेघा नगर थाना के चमड़ा गोदाम फरीदी कटरा गली की निवासी है. तीनकोठिया मे उसका रेडिमेड कपड़ा का दुकान है. दुकान की आड़ में ही स्मैक बेचती है. बताया जाता है कि चंपारण और नेपाल से स्मैक मंगवाकर स्थानीय तस्करों को देती थी.  पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नगर थाने में उसके खिलाफ एक पुराने कांड में मार्च 2017 में केस दर्ज हुआ था. इस मामले में वह चार्जशीटेड भी है.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-liquor-mafia-naresh-singhania-arrested/80917/">रांची

: शराब माफिया नरेश सिंघानिया गिरफ्तार, जहरीली शराब से 22 की मौत मामले में था फरार       

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही