Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की अंग्रेजी शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

 
Muzaffarpur : बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब मिल भी रहा है और लोग पी भी रहे है. पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान भी चलाई जा रही है. इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने करोड़ों की 625 कार्टून अंग्रेजी शराब पकड़ी है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, मुजफ्फरपुर में करोड़ों की शराब जब्त की है. तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया की शराब की बड़ी खेप ट्रक से आने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद टीम बनाकर ट्रकों की तलाशी शुरू की गई. जिसके बाद पुलिस को ये बड़ी सफलता हाथ लगी.फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि, तिहरुत रेंज के आइजी पंकज सिन्हा के निर्देश पर संगठित सिंडिकेट की सूची तैयार की जा रही है. अब तक 250 से ज्यादा शराब सिंडिकेट की पहचान हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इसमें 20 से ज्यादा बड़े कारोबारी शामिल हैं. वहीं पुलिस की ओर से जहरीली शराब से होने वाली मौतों को रोकने के लिए अलग से प्लान तैयार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deputy-commissioner-sp-inspected-full-dress-rehearsal-at-birsa-munda-stadium/">आदित्यपुर

: बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त-एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

[wpse_comments_template]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही