Muzaffarpur : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही देश में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गयी है. इसके बाद बिहार सहित अन्य राज्यों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है. दो राज्यों को जोड़ने वाली इंटरचेक पोस्ट और अन्य जगहों पर पुलिस और मद्य निषेध विभाग (एक्साइज डिपार्मेंट) लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चौक के पास से मद्य निषेध विभाग चेकिंग आभियान चला रही थी. इस दौरान मोतिहारी से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही एक स्कॉर्पियो से 22 लाख बरामद किये हैं.
मुजफ्फरपुर : स्कॉर्पियो से 22 लाख बरामद, स्वर्ण कारोबारी व चालक से पूछताछ
Last Updated: Apr 07, 2024 12:00 AM (IST)