Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: स्कूल के हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला छात्र,स्कूल संचालक फरार

 
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर स्कूल के हॉस्टल से तीसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. यह मामला अहियापुर थाने के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित निजी स्कूल का है. मृत छात्र की पहचान प्रभात कुमार उर्फ सत्यम (11 वर्ष) के रूप में हुई है. दरअसल सिरखिरिया गांव के निवासी राकेश राय का पुत्र था. वह दो वर्ष से स्कूल के हॉस्टल में रहता था. राम प्रमोद राय छठ की छुट्टी में सत्यम को गांव लेकर गये थे, वह गांव से स्कूल लौटा था. जिसके कुछ सप्ताह बाद सूचना आई कि उसकी मौत हो गई है. जिसके बाद से परिजन रो रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. घटना के बाद से स्कूल संचालक फरार है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मामला स्पष्ट

इधर, पुलिस की पूछताछ में हॉस्टल के अन्य छात्र ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सत्यम स्कूल से भाग कर घर चला गया था. जिसके बाद उसके परिजन ने उसे फिर से स्कूल में छोड़कर चले गए थे. इसके कुछ घंटे बाद ही सत्यम का शव फंदे से लटका मिला था. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का है. फिलहाल छात्र के दादा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में स्कूल संचालक पर हत्या का आरोप लगा है. स्कूल संचालक को आरोपित बनाते हुए छात्र के दादा रामप्रमोद राय ने एफआईआर दर्ज कराई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही