Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित द्रोण प्रेप. पब्लिक स्कूल सह कोचिंग सेंटर में एक टीचर ने कक्षा आठवीं के एक छात्र को बेहरमी से पीटा है. कंप्यूटर शिक्षक अगस्त शांडिल्य ने 12 वर्षीय छात्र रुद्र को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया. इतना ही नहीं उसका बाएं कान का पर्दा भी फट गया. इसकी वजह से उसके कान से सुनाई देना बंद हो गया है. डॉक्टरों ने कान का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है.
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाये आरोप
परिजनों ने बताया कि रुद्र हमेशा की तरह स्कूल गया था. उसके टीचर ने किसी बात पर उसे बेरहमी से पीटा. कान पर जोर से मारने की वजह से कान से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की मरहम पट्टी तक नहीं की. बच्चे को वैसे ही बेहोश छोड़ दिया. वहीं जब बच्चा होश में आया तब जाकर स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना दी. वहीं जब वो स्कूल पहुंचे तो स्कूल वालों ने डांट कर भगा दिया. परिजन ने बताया कि वो तुरंत उसे जिला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. पिता ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज करायी है प्राथमिकी
इधर परिजनों ने सदर थाना में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजन अपने बच्चे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ बच्चे के पिता मामला दर्ज करवाया है. इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों को दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है
Leave a Comment