Search

 
 
 

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हत्या की

 
Muzaffarpur : बिहार में बेखौफ अपराधी आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित लकड़ीढाही का है. जहां दो बाइक पर सवार होकर आये अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के घर में घुसकर 18-20 राउंड फायरिंग की. इस गोलीबारी में आशुतोष शाही, उनके दो बॉडीगार्ड सहित दो अन्य व्यक्तियों को गोली लगी है. जिसमें प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उनके दो बॉडीगार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है. (पढ़ें, दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-after-2019-anonymous-parties-and-leaders-became-active/">दंगल

2024 : 2019 के बाद निष्क्रिय हुए गुमनाम दल और नेता होने लगे एक्टिव)

एके-47 जैसे हथियार से की गयी है गोलीबारी

गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. अपराधियों ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया है, इसका पता नहीं लग सका है. हालांकि माना जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर यह हत्या की गयी है. स्थानीय लोगों की मानें तो अपराधियों ने आधुनिक हथियार (एके-47) से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दें कि आशुतोष शाही मुजफ्फरपुर के एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में वह मुजफ्फरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी भी बने थे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-hostel-controversy-girl-students-of-2021-batch-were-celebrating-birthday-three-students-of-2020-batch-molested-know-how-it-happened/">रिम्स

हॉस्टल विवाद : कैंपस में 2021 बैच की छात्राएं मना रही थी जन्मदिन, 2020 बैच के तीन छात्रों ने की छेड़खानी, जानिये कैसे क्या हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही