Search

साहिबगंज से रवाना हुआ एमवी गंगा विलास क्रूज़, विदेशी पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत

Sahibganj : गंगा नदी के रास्ते वाराणसी से रवाना हुआ एमवी गंगा विलास क्रूज़ साहिबगंज से 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे अगले गंतव्य के लिए रवाना हुआ. क्रूज 20 जनवरी की शाम गंगा नदी में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल पहुंचा था. 21 जनवरी की सुबह क्रूज पर सवार विदेशी पर्यटकों का डीसी राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, विधायक अनंत ओझा समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पर्यटकों को स्वागत स्वरुप साहिबगंज के प्रसिद्ध सिल्क का चादर और बुके भेंट किया गया. स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए. क्रूज़ के आने की खबर पाकर शहरवासी रोमांचित थे. टर्मिनल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. क्रूज पर 32 विदेशी पर्यटक सवार हैं. एमवी गंगा विलास दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज है. पीएम मोदी ने इसे वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. बांग्लादेश के रास्ते यह असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा. डीसी ने पर्यटकों को मल्टीमॉडल टर्मिनल का भ्रमण कराया. पर्यटक टर्मिनल के निकट स्थित समदा गांव गए. भ्रमण के दौरान ही गांव के आश्रम टोला निवासी पतासिया देवी के घर जाकर मुलाकात की तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया. पतासिया देवी के पति श्रवण चौधरी किसान हैं. यात्रियों ने गांव के बड़े बुजुर्गों और बच्चों से भी मुलाकात की. याद के रूप में गांव की तस्वीर खींचकर अपने साथ ले गए. गांव भ्रमण के दौरान पर्यटक रोमांचित दिखे. पर्यटकों ने ग्राम वासियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए यहां के वातावरण को शांतिपूर्ण बताया. गांव भ्रमण करने के बाद पर्यटक क्रूज पर सवार होकर दोपहर करीब 1.30 बजे अगले गंतव्य के लिए निकल पड़े. डीसी, एसपी, विधायक समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने पर्यटकों को क्रूज़ तक छोड़ा. मौके पर प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, अंचलाधिकारी सदर अब्दुल समद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532409&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नो एंट्री का उलंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीपीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp