Search

 
 
 

मेरे पूर्वज राजा मेदिनीराय के पुरोहित थे : केएन त्रिपाठी

 
Chandwa, Latehar: इंडिया गठबंधन से चतरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने कहा कि पलामू प्रमंडल में मेरे पूर्वज राजा मेदिनीराय के पुरोहित रहे हैं. मेदिनीनगर से चतरा जाने के क्रम में केएन त्रिपाठी होटल मयूर में गठबंधन के नेताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने अपने विरोधियों के द्वारा यह शगूफा छोड़े जाने पर कि केएन त्रिपाठी स्थानीय प्रत्याशी नही हैं. इस पर उन्होने कहा कि साल 1532 के समय से ही हमारे पूर्वज राजा मेदिनी राय के पुरोहित थे. इस से समझ में आना चाहिए कि स्थानीय कौन है. गठबंधन के लोगों को ऐसे बेबुनियाद एवं निराधार बयानों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत हो कर इस चुनावी समर में उतरना है. इससे पहले केएन त्रिपाठी के चंदवा पहुंचने पर गठबंधन के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, दीपू सिन्हा, रामयश पाठक, राम शर्मा, प्रशांत जायसवाल, लखन प्रसाद जायसवाल, संजय दूबे,राजू प्रसाद गुप्ता,रिंकू खान, मोहफील खान, नन्द गोपाल त्रिपाठी,शेर मोहम्मद समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/union-minister-rajnath-singh-held-a-meeting-in-khunti-sought-votes-for-arjun-munda/">खूंटी

में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने की सभा, अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही