Search

 
 
 

"मेरा बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रासित, अभाव में नहीं करा पा रहे इलाज''

 
जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुईं उपायुक्त मेघा भारद्वाज पदाधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बीमार बच्चे के इलाज को ले सीएस को दिया जरूरी निर्देश स्वास्थ्य, पीडीएस समेत अन्य मामले लेकर आए थे फरियादी Koderma : उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा- निर्देश दिए. इस कड़ी में झुमरी तिलैया के ताराटांड़ निवासी अभिषेक कुमार ने उपायुक्त के समक्ष सहायता राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई. उन्होंने बताया कि मेरा बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रासित है, लेकिन पैसे के अभाव में उसका सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे हैं.  उपायुक्त ने इस मामले में त्वरित सिविल सर्जन को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं, मसमोहना के रहने वाले बीरेंद्र प्रसाद ग्राम ने आवेदन के माध्यम से बताया कि मेरे पास राशन कार्ड है, लेकिन हर बात कम राशन मिलता है. इस मामले में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थल भ्रमण करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/01rc_m_123_01082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mandal-kara-was-conducted-a-surprise-inspection-by-administrative-and-police-officials/">धनबाद

जेल में औचक छापेमारी, नहीं मिला कुछ आपत्तिजनक सामान

“पिता पढ़ाई में पहुंचाते हैं अवरोध”

राहुल कुमार ने अपनी समस्या अवगत कराते हुए बताया कि मेरे पिता द्वारा मेरी पढ़ाई में अवरोध पहुंचाने के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते है. इस पर डीसी ने एएसपी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में इसके अतिरिक्त रास्ता बंद करने, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित लोगों की समस्याओं को उपायुक्त शिखा भारद्वाज ने बारी-बारी से सुना और यथाशीघ्र निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-india-protest-against-the-central-government-pm-modi-on-target/">हजारीबाग

: केंद्र सरकार के खिलाफ ‘इंडिया’ का धरना, निशाने पर रहे पीएम मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही