Search

मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है... मैं आतंकवादी नहीं हूं... तिहाड़ जेल से दिल्ली सीएम ने मैसेज भेजा

New Delhi : ` मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है... मैं आतंकवादी नहीं हूं... दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए जेल से यह मैसेज भेजा है. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी. संजय सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आप अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती है. प्रधानमंत्री अपनी दुर्भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि केजरीवाल की उनके परिवार और बच्चे से मुलाकात भी शीशे की दीवार लगाकर कराई जा रही है.                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 केजरीवाल को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखा जा रहा है

इस क्रम में उन्होंने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस की सुरक्षा है. कहा कि उनकी केजरीवाल से मुलाकात के समय में भी बीच में शीशे की दीवार थी. आरोप लगाया कि भाजपा की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि उनके मन में केजरीवाल के प्रति नफरत की भावना है.संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा जा रहा है. केजरीवाल को प्रताड़ित करने की योजना है.

केजरीवाल के साथ जेल में हार्ड कोर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है

उनका मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है. उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है. संजय सिंह ने कहा केजरीवाल IRS सेवा छोड़कर राजनीति में आये हैं. वे दूसरी मिट्टी के बने हैं. टूटेंगे नहीं...बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान कल सोमवार को तिहाड़ जेल में मिले. जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हार्ड कोर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है.

केजरीवाल  दिल्ली आबकारी नीति के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किये गये थे

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. एक अप्रैल तक वे ईडी रिमांड में भेज दिये गये थे. कोर्ट ने एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा. 15 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किये जाने पर अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//