Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धूमधाम से मना एमवाई पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

Chouparan : चौपारण की जगदीशपुर पंचायत के केंदुआ में संचालित एमवाई मिशन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि बरही डीएसपी नाजीर अख्तर, विशिष्ट अतिथि चौपारण की प्रमुख पूर्णिमा देवी, झारखंड सेल मुंबई के अध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, बीईईओ राकेश सिंह, स्थानीय मुखिया सुनीता देवी आदि शामिल हुए. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य मदन राणा, उप प्राचार्य अनामिका कुमारी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. वहीं स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथियों को मोहित कर दिये. बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियो ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि बच्चे लक्ष्य निर्धारण कर भविष्य की तैयारी करें, सफलता उनके कदम चूमेगी. प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एमवाई स्कूल शिक्षा का अलख जगा रहा है. भुनेश्वर यादव ने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों में संस्कार की शिक्षा दें. बीईईओ ने कहा कि सरकारी नियम सम्मत उनसे जो भी होगा, हरसंभव मदद को आगे रहेंगे. मौके पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभवकों के अलावा भाजपा नेता देवल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर साहू, जगदीश यादव, प्रेम यादव, डॉ बीके यादव, प्रवीण गुप्ता, शशि कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/g-20-summit-in-ranchi-riig-experts-discuss-cooperation-and-working-mechanisms-for-sustainable-energy-technologies/">रांची

में जी-20 सम्मेलन : आरआईआईजी विशेषज्ञों ने सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए सहयोग और काम करने के तंत्र पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही