Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा में विधायक नीरा यादव ने होल्डिंग टैक्स का उठाया मुद्दा

Koderma : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र के दौरान कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन के पटल पर दो महत्वपूर्ण सवाल रखे. पहले प्रश्न में उन्होंने झुमरी तिलैया, डोमचांच एवं कोडरमा नगर में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध किया. उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सर्किल टैक्स की अप्रत्याशित वृद्धि पर रोक लगी थी? और इसमें संशोधन क्या हुआ है? इस पर सरकार की तरफ से जवाब में बताया गया कि राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. जब तक की समिति से कोई निर्णय प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होता है तब तक के लिए टैक्स संग्रहण की कार्रवाई को स्थगित रखा गया है. समिति से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली 2013 में संशोधन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. नियमावली संशोधन के पश्चात ही कर संग्रहण की प्रक्रिया की जायेगी. इसे भी पढ़ें:अवैध">https://lagatar.in/stop-illegal-mining-take-action-against-the-culprits-dc/">अवैध

खनन रोकें, दोषियों पर करें कार्रवाई : डीसी

दूसरा सड़क का उठाया मुद्दा

दूसरे प्रश्न में अधूरे पड़े नीरो पहाड़ी ढोढाकोला सपही फगुनी रोड़ से संबंधित मामला था. इस पर पथ निर्माण विभाग के अवर सचिव ने बताया कि 10.50 किमी सड़क का भाग वन क्षेत्र से आच्छादित है. वन भूमि अपयोजन हेतु विधिवत प्रस्ताव समर्पित है. वन विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार चार ग्राम में से तीन ग्राम का ग्राम सभा आयोजित की जा चुकी है. पर एक ग्राम में ग्राम सभा प्रक्रियाधीन है. विभाग ने उत्तर में बताया, वन विभाग के अनापत्ति के पश्चात ही सड़क का अधूरा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/dharma-jagran-samiti-celebrated-holi-milan-ceremony/">बोकारो

: तीन राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई होली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही